PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए 20 जून 2026 के दिन एक बड़ी अपडेट लेकर आया हे, क्युकी उनका इंतजार खत्म हुआ अब 23वीं किस्त किसानो के बैंक खातों में जमा हो चुकी हे। इस किस्त के तहत पूरे देश में 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये प्रति लाभार्थी ट्रांसफर किए गए हैं । कुल मिलकर इस किस्त के जरिए 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंचाई गई है।
इस बार पिछली किस्त की तुलना में लगभग 12 लाख नए किसानों को इस योजना से लाभ मिल रहा है, जिसमे की कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 9.44 करोड़ हुई हे। इस योजना के तहत 2.18 करोड़ महिला किसानों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती को मजबूती देने में मदद करेगी।

PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026
जहा पीएम मोदी का यह कदम पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 79 साल बाद पहली सरकार बनने के बाद किसानों को एक बड़ी राहत मिली हे। 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब लाखों किसान अपने बैंक खाते और भुगतान की स्थिति जांचने में जुट गए हैं।
| Details | Information |
|---|---|
| Scheme Name | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
| Installment Released | 23rd Installment |
| Release Date | 20 June 2026 |
| Amount Per Installment | ₹2,000 |
| Annual Benefit | ₹6,000 |
| Total Beneficiary Farmers | More than 9.44 Crore |
| Total Amount Released | ₹18,880 Crore+ |
| Release By | Prime Minister Narendra Modi |
| Release Location | Tarakeswar, Hooghly, West Bengal |
| Payment Mode | Direct Benefit Transfer (DBT) |
| Official Website | pmkisan.gov.in |
जानकारी के अनुसार इस बार 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ दिया गया है। इसके लिए 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी गयी हे। इसमें भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से किया गया है, जिससे राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचती है और किसी प्रकार की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं होती।
PM Kisan 23th installment Date
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को भारत सरकार ने लांच की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है।
Also Read: PM VBRY Scheme 2026: नई नौकरियों पर बड़ा रुख — 2,400 करोड़ रुपए का वितरण और इसका असर
यह 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है, जिनमें प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये किसानो को मिलती हे। इन किस्तों को किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजा जाता है, जिससे कोई भी मध्यमारा लाभार्थी को धनराशि देने में मदद नहीं कर सकता।
इस योजना की कुल 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, यदि आपका भी इन क़िस्त का पैसा अभी तक नहीं आया हे तो आगे देखे।
पश्चिम बंगाल से जारी हुई 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में हुआ, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है । यहीं से प्रधानमंत्री ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ किया और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी हुई हे।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त को जारी किया। इस किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हे।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारत की आजादी के बाद 79 सालों में पहली बार सरकार बनाई है, और यहीं से आज पीएम मोदी किसानों को बड़ी सौगात दे रहे हैं । यह किस्त किसानों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इससे उनके खाते में सीधे 2,000 रुपये आ रहे हैं, जो खेती की लागत को पूरा करने में मदद करेंगे
किसानों के खाते में 2000 रुपये आए या नहीं ऐसे करें चेक
जिन किसानो के बैंक खाते में 2000 रुपये क़िस्त ट्रांसफर नहीं हुई हे तो आप टेंशन ना ले। खाते में पैसा आने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं आया हुआ है तो आप मोबाइल से ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
- पीएम किसान का मोबाइल एप या pmkisan.gov.in पोर्टल खोलें।
- होमपेज पर उपलब्ध “फार्मर्स कॉर्नर” के अंतर्गत “Know Your Status” पर क्लिक करे।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या और सुरक्षा कोड को दर्ज करे।
- चौथे स्टेप में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- पोर्टल पर ओटीपी दर्ज करें और भुगतान की स्थिति जांचें।
- अगर पैसों का भुगतान हुआ है तो वहां ग्रीन सिग्नल दिखाई देगा
PM Kisan Yojana 23rd क़िस्त किसे नहीं मिलेगी?
इस बार भी शनिवार, 20 जून को सरकार प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से ही पीएम किसान का पैसा दे दिया गया हे। शनिवार को सीधे किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे गए हे, लेकिन कुछ किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी, अगर उनके e-KYC, भूमि सत्यापन और आधार लिंकिंग नहीं करवाया हे।
Also Read: Govt Jobs 2026: Over 22,000 government jobs for 10th, 12th pass to graduates
यदि ऐसा हे तो आप ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर होमपेज पर दिख रहे ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें, अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें, इसके बाद ‘Get Report’ के बटन पर क्लिक करे आपके सामने आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं ।