Govt Jobs 2026: देश में सरकारी नौकरियों की खोज कर रहे युवाओं के लिए इस सप्ताह को सरकारी नौकरी का मौका निकला हे। इसमें कई बड़े विभागों और संस्थानों ने एक साथ भर्ती की घोषणाएँ की हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 22,900 से अधिक रिक्तियाँ शामिल हैं। ये भर्तियां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और टेक्निकल डिग्री धारकों के लिए हे।
राज्यों और केंद्रीय संस्थानों में इन भर्तियों की अंतिम तिथियाँ जून-जुलाई 2026 में तय की गई हैं, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना है। बिजली विभाग, परिवहन विभाग, एम्स, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जैसे बड़े संस्थानों ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Govt Jobs 2026 Details

इन भर्तियों के लिए आप अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन या तकनीकी योग्यता की आवश्यकता रखी गई है। इसमें कुल मिलाकर 22 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।
- Job Board: GSRTC Driver & Conductor
Vacancies: 8,917 (Drivers 4,599; Conductors 4,318)
Eligibility: 12th pass; heavy vehicle license for drivers
Last Date: 5 July 2026
Selection: Written (40%) + Driving Test (60%)
Salary: Fixed pay ₹26,000/month (initial 5-year contract)
- Job Board: PSPCL Assistant Lineman
Vacancies: 6,289
Eligibility: 10th pass (Matric)
Last Date: 6 July 2026
- Job Board: AIIMS CRE-5
Vacancies: 1,484 (Group B & C non-faculty roles)
Eligibility: Varies by post (see notification)
Last Date: 3 July 2026
Exam: CBT (100 MCQs, 400 marks), negative marking 1 mark per wrong
- Job Board: RSSB Computer Instructor
Vacancies: 3,951
Eligibility: As per post (computer teaching qualifications)
Last Date: 23 June 2026
Age Limit: 18–40 years
- Job Board: UPSSSC Lower PCS
Vacancies: 2,285
Eligibility: Graduation (any recognized university)
Last Date: 28 June 2026
Fee: ₹25 (online processing)
GSRTC Recruitment 2026: गुजरात में कंडक्टर और ड्राइवर के हजारों पद
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के कुल 8,917 पदों की भर्ती निकाली गयी हे। इसमें कंडक्टर के 4,318 और ड्राइवर के 4,599 पद शामिल किये गए हे और तो इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है, साथ ही ड्राइवर पदों के लिए भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस भी अनिवार्य हे।
इसमें पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हे। इसके आवेदन GSRTC के आधिकारिक OJAS पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं और अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 रखी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट शामिल होंगे, जहाँ ड्राइविंग टेस्ट का वजन अधिक रहेगा।
इसका चयन मेरिट के आधार पर होगा और शुरूआती रूप में ड्राइवरों को पांच साल के फिक्स-पे कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा, जिनकी मासिक फिक्स सैलरी लगभग ₹26,000 तय की गई है।
PSPCL Recruitment 2026: बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पद
बिजली विभाग में नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL ने बड़ी भर्ती निकाली है। विभाग ने असिस्टेंट लाइनमैन के कुल 6,289 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।
इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक होना चाइये। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को बिजली वितरण और रखरखाव से जुड़े कार्यों में नियुक्त किया जाएगा।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 रखी गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय तक आवेदन कर सकते हे।
AIIMS दिल्ली — CRE-5 के जरिए ग्रुप B और C में 1,484 पद
एम्स (AIIMS) दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम-5 (CRE-5) का नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया हे, इसमें ग्रुप-बी व ग्रुप-सी नॉन-फैकल्टी के कुल 1,484 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में प्रशासनिक, तकनीकी, मेडिकल, अकाउंट्स, इंजीनियरिंग और कई अन्य विभाग शामिल हैं। यही कारण है कि अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।
इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तो इसके बाद 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे जहा प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी के साथ-साथ परीक्षा रणनीति पर भी ध्यान देना होगा।
परीक्षा 100 MCQ के साथ 400 अंकों की होगी, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। कट-ऑफ और कटऑफ प्रतिशत श्रेणी के अनुसार अलग- अलग रखी गई है, इसलिए तैयारी करते समय क्वालिफाइंग मार्क्स का ध्यान रखना आवश्यक है।
Rajasthan RSSB — कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों के लिए 3,951 पद
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर व बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों के लिए कुल 3,951 पदों पर भर्तियां जारी की हे। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 तय की गई थी, इसलिए जिन्हें अभी तक आवेदन करना है वे शीघ्रता से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया को पूरा करना हे।
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है (आधार तिथि 1 जनवरी 2027) कंप्यूटर शिक्षा का अनुभव और संबंधित योग्यता वालो के लिए यह एक बड़ा सुनेहरा मौका हे।
UPSSSC Lower PCS — उत्तर प्रदेश में 2,285 प्रशासनिक पद
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालो के लिए UPSSSC Lower PCS की भर्ती जारी हुई हे। आयोग ने कुल 2,285 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है जहा यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों और प्रशासनिक पदों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरुरी हे। इसके अलावा उम्मीदवारों को PET-2025 में प्राप्त स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की हुई हे, उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए (1 जुलाई 2026 के अनुसार), और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है। यहाँ शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी और चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।
Conclusion
जून और जुलाई 2026 सरकारी नौकरी का इंतजार करने वालो के लिए सुनेहरा यह मौका हो सकता है। GSRTC, PSPCL, AIIMS, RSSB और UPSSSC जैसी बड़ी भर्तियों में कुल 22,926 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे गए हे। यदि आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हे तो अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती का चयन करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।